बिहार सरकार चाहती है कि इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और आज़ाद बनें। महिलाओं को रोजगार से जोड़कर न सिर्फ परिवार की आय बढ़ेगी बल्कि आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी और पलायन पर रोक लगेगी।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह पैसा लौटाना होगा या नहीं।
पहली किस्त के रूप में महिलाओं को ₹10,000 डायरेक्ट बैंक खाते में सितंबर 2025 में भेजा जाएगा।
यह पैसा 100% फ्री होगा, लौटाना नहीं पड़ेगा और इस पर कोई ब्याज भी नहीं लगेगा।
आगे जो ₹1 लाख की राशि दी जाएगी, वह भी फ्री होगी और उस पर भी न ब्याज देना होगा, न लौटाना होगा।
1. आवेदिका बिहार की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
2. एक परिवार की केवल एक ही महिला को लाभ मिलेगा। परिवार में पति व अविवाहित बच्चे गिने जाएंगे।
3. अविवाहित महिला, जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं, वे भी पात्र होंगी।
4. लाभ केवल जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा।
5. जो महिलाएं अभी तक जीविका से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले आवेदन करके जीविका से सदस्य बनना होगा।
5. आयु सीमा – 18 से 60 वर्ष।
6. आवेदिका या उनके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
7. आवेदिका या उनके पति सरकारी सेवा (नियमित या संविदा) में नहीं होने चाहिए।
पहले से जीविका सदस्य महिलाएं सीधे आवेदन कर सकती हैं।
जो महिलाएं जीविका से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले ग्राम संगठन में आवेदन कर जीविका से जुड़ना होगा।
आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल जल्द ही शुरू किया जाएगा (2-3 दिनों में)।
आवेदन प्रक्रिया ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से होगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. आधार कार्ड
2. बैंक पासबुक (आधार से लिंक होना जरूरी)
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. निवास प्रमाण पत्र
5. आय प्रमाण पत्र (2-3 लाख के भीतर)
6. शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
7. जीविका सदस्यता से जुड़ा फॉर्म/घोषणा पत्र
8. प्रस्तावित रोजगार का विवरण (यदि मांगा जाए)
पहली किस्त की प्रक्रिया
ग्राम संगठन में आवेदन प्राप्त होगा।
संगठन विशेष बैठक कर अनुमोदन करेगा।
प्रखंड जीविका इकाई तक प्रस्ताव भेजा जाएगा।
DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए पैसा सीधे महिला के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
फल, जूस, डेयरी प्रोडक्ट्स का दुकान, सब्जी या किराना दुकान, खिलौना व घरेलू सामान का दुकान, मोबाइल बिक्री/रिपेयरिंग/रिचार्ज सेंटर, स्टेशनरी व फोटोकॉपी दुकान, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक व कृत्रिम ज्वेलरी का व्यवसाय, कपड़ा व फुटवेयर दुकान, सिलाई सेंटर, बिजली उपकरण व बर्तन की दुकान, कृषि कार्य, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, बकरी पालन, मुर्गी पालन, गौ पालन
इसके साथ सरकार हाट-बाजार की भी व्यवस्था करेगी ताकि महिलाएं आसानी से अपना सामान बेच सकें।ऑनलाइन आवेदन लिंक व नोटिफिकेशन योजना से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन 1 सितंबर 2025 को जारी हुआ है।आवेदन लिंक 2-3 दिनों में एक्टिव होगा।
यहां “सरकारी योजना” सेक्शन में “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” पर क्लिक करके सारी जानकारी व फॉर्म मिल जाएंगे।
दोस्तों आज की इस लेख में हम बताएं कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जो₹10000 वाला आवेदन होने वाला है और इसमें क्या-क्या लगेगा पूरा इस लेख में डिटेल से बता दिए हैं तो आप लोग ऊपर अच्छे से देख सकते हैं
1. कौन आवेदन कर सकता है?
Ans:- 18-60 वर्ष की महिलाएं, जीविका/SHG से जुड़ी
2. राशि कितनी मिलेगी?
Ans:- पहली किस्त ₹10,000; दूसरी किस्त में 2 लाख तक
3. आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
Ans:- ग्रामीण – ऑफलाइन, शहरी – ऑनलाइन
4. राशि किस तरह मिलेगी?
Ans:- सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर
5. अतिरिक्त सहायता कब मिलेगी?
Ans:- 6 महीने बाद व्यवसाय की समीक्षा पर
Bihar Ration Dealer Recruitment 2026: बिहार में 401 राशन डीलर पदों पर भर्ती शुरू। जानें…
Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2026: 22,891 पदों पर नई भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता, आयु…
BPSC TRE 4.0 Notification 2026 Apply Online Soon (32,388 Vacancies) – Class Wise Vacancy, Latest…
Bihar Board Dummy Registration Card 2027 जारी हो गया है। यहां BSEB 10वीं एवं 12वीं…
बिहार बोर्ड कक्षा 1 से 8वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा का प्रश्नपत्र एक क्लिक में…
Bihar Board 10th Result 2026 Check: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट किया जारी –…