Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: Online Apply, Free Internship ₹4,000 to ₹6,000 Monthly Stipend

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: Online Apply, Free Internship ₹4,000 to ₹6,000 Monthly Stipend
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण इंटर्नशिप योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को रोजगारयोग्य बनाना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।  मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा इसे क्रियान्वित किया जा रहा है।

योजना का उद्देश्य

‎इस योजना का मुख्य लक्ष्य युवाओं को पेशेवर कौशल से लैस करना, उन्हें व्यावहारिक अनुभव देना और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक लाभ पहुंचाना है। यह योजना बेरोजगार युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए की गई है।

पात्रता मानदंड

‎आयु सीमा 18 से 28 वर्ष

बिहार का स्थायी निवासी होना आवश्यक है

‎बेरोजगार और किसी फुल-टाइम कोर्स में नामांकित न होना

‎न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, ITI, Diploma, Graduation या Post-Graduation‎

‎वित्तीय लाभ

‎इस योजना में मासिक स्टाइपेंड सीधे उम्मीदवार के बैंक खाते में जमा किया जाता है

योग्यता
मासिक स्टाइपेंड
होम जिला भत्ता
बिहार के बाहर भत्ता
12वीं पास ₹4000 ₹2000 ₹5000
ITI / डिप्लोमा धारक ₹5000 ₹2000 ₹5000
ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट ₹6000 ₹2000 ₹5000

इंटर्नशिप की अवधि 3 से 12 महीने तक हो सकती है, जो उम्मीदवार की सुविधा और अवसरों पर निर्भर करती है।

आवश्यक दस्तावेज

• ‎आधार कार्ड

• ‎निवास प्रमाण पत्र

• ‎आय प्रमाण पत्र

‎जाति प्रमाण पत्र

शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं/ITI/डिप्लोमा/पोस्ट ग्रेजुएशन)

‎बैंक पासबुक

‎पासपोर्ट साइज फोटो

सिग्नेचर

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

‎बिहार सरकार के युवाओं के लिए बनाए गए पोर्टल पर जाएं।

‎नया आवेदन पंजीकरण करें, जिसमें आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें।

OTP वेरिफाई करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।

‎व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरें।

‎इंटर्नशिप डोमेन चुनें।

•‎ जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।

‎• आवेदन के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला पंजीकरण एवं काउंसलिंग केंद्र पर जाना पड़ सकता है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

‎₹4000 से ₹6000 तक मासिक स्टाइपेंड

‎‎स्थान के अनुसार अतिरिक्त भत्ता ₹2000 या ₹5000

‎लगभग 3 से 12 महीनों की इंटर्नशिप अवधि

‎‎टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, आईटी और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप

‎‎निष्कर्ष 

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 बिहार के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, व्यावहारिक प्रशिक्षण, और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर प्रदान करती है। यह योजना युवा वर्ग के लिए रोजगार में सुधार और करियर के नए रास्ते खोलने वाली साबित हो सकती है। जिसके लिए पात्र युवा जल्द ही ऑनलाइन आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

‎यह योजना बिहार के युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है, जो इंटर्नशिप के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

मेरा नाम ANKUSH KUSHWAHA है मैं एक युवा कंटेंट क्रिएटर हूं शिक्षा में गहरी रुचि रखने वाला लेखक हूँ। मैं खासकर Education Updates, स्टार्टअप्स, बिज़नेस जैसे विषयों पर रिसर्च आधारित आर्टिकल लिखता हूँ। मेरी पहचान एक यूट्यूबर के रूप में है। मेरा उद्देश्य है कि जटिल जानकारियों को सरल भाषा में समझाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाया जाए। धन्यवाद!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment